Aaj Ki Kiran

कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love


काशीपुर। थाना कुंडा पुलिस की टीम ने 44 पाउच कच्ची शराब समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन क्रैक डाउन तथा ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह व क्षेत्राधिकारी काशीपुर वंदना वर्मा के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कुंडा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में संदीप सिंह पुत्र नानक सिंह निवासी ग्राम केसरीपुर, कुंडा को 44 पाउच कच्ची शराब खाम समेत गिरफ्तार कर उसके विरु( धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई होशियार सिंह व कां. मनोज जोशी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *