Aaj Ki Kiran

पंत जयंती की सभी तैयारियां पूर्ण

Spread the love


काशीपुर। भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत का 136वां जन्मदिन रविवार, 10 सितम्बर को समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। गोविन्द बल्लभ पंत स्मारक समिति के संयोजक दिलीप मेहरोत्रा ने बताया कि स्टेशन रोड स्थित पंत पार्क में समारोह का आरंभ पंत जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर किया जायेगा। उन्होंने बताया कि समारोह में जस्टिस राजेश टंडन एवं अंतर्राष्ट्रीय टेबिल टेनिस प्लेयर/आयकर अधिकारी गीता टंडन कपूर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही नगर निगम महापौर, क्षेत्रीय विधायक के साथ ही अन्य वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिकों व अधिवक्ताओं को आमंत्रित किया गया है। उधर, समिति के महामंत्री गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पूर्व की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम को भव्य बनाने का प्रयास किया गया है। मेहरोत्रा ने बताया कि जी-20 समिट के कारण केन्द्रीय राज्यमंत्री/सांसद अजय भट्ट के कार्यक्रम में आगमन तय नहीं हो पाया है। साथ ही कहा कि उनके द्वारा इन्कार भी नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *