Aaj Ki Kiran

फांसी पर लटक कर युवक ने की आत्महत्या

Spread the love



काशीपुर। अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार थाना आईटीआई पुलिस को सूचना दी कि बेगमाबाद देवभूमि स्टोन क्रेशर के पास झोपड़ी में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह मय पुलिस बल के घटनास्थल पहुंचे। वहां मृतक द्वारा घास-फूस की झोपड़ी में बल्ली के सहारे प्लास्टिक की रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या की गयी थी। जानकारी करने पर मृतक की पहचान 33 वर्षीय दुर्गा सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी पतेही खादर अमरोहा ;यूपीद्ध हाल में बेगमाबाद थाना आईटीआई के रूप में हुई। मृतक बेगमाबाद में एक फार्म पर काम करता था। प्रथम दृष्टया उसके द्वारा आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या किया जाना प्रतीत होता है। मृतक का पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *