Aaj Ki Kiran

महिला की सड़क हादसे में मौत

Spread the love

रामनगर। बेटी के उपचार के लिए दामाद व बेटे के साथ लखनऊ जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार को किसी भारी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटी और बेटा को गंभीर चोट हैं। दामाद और पोता खतरे से बाहर हैं। मोहल्ला खताड़ी नियर नूरी मस्जिद निवासी तमन्ना पुत्र सलीम का निकाह ढाई साल पूर्व उन्नाव के
बांगरमऊ के सराय टोला निवासी अफजाल से हुई थी। तमन्ना का डेढ़ साल का बच्चा भी है। गुरुवार दोपहर तमन्ना अपफजाल के साथ अपने मायके रामनगर आई थी। तबीयत खराब होने पर देर रात 12 बजे अफजाल तमन्ना को उपचार के लिए कार से लखनऊ ले गया। साथ में तमन्ना की मां राबिया, भाई मारूपफ व उसका बच्चा भी था। शुक्रवार सुबह 11 बजे उनकी कार को उप्र. के मीरानपुर कटरा के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। 50 वर्षीय राबिया की मौत हो गई। मृतका के पति सलीम के साथ ही बेटे महबूब व अमन घटनास्थल को रवाना हो गए हैं। पड़ोस के लोगों ने बताया कि सलीम बाइक मैकेनिक हैं। दो बेटे महबूब और मारुफ भी सलीम का के साथ यही काम करते हैं। सबसे छोटा बेटा अमन परचून की दुकान चलाता है। दो बेटी फरीन व गोसिया की शादी हो चुकी है। स्वजन एंबुलेंस से राबिया का शव लेकर रामनगर के लिए चल चुके हैं। देर रात तक शव रामनगर पहुंचेगा। बेटी तमन्ना और मारूफ को वहीं भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बेटे मारूफ को भी गंभीर चोट आई है।काफी समय बाद दामाद व बेटी के घर आने से स्वजन खुश थे। लेकिन नियती को कुछ ओर ही मंजूर था।

2 thoughts on “महिला की सड़क हादसे में मौत

  1. Продажа тяговых ab-resurs.ru аккумуляторных батарей для вилочных погрузчиков и штабелеров. Надёжные решения для стабильной работы складской техники: большой выбор АКБ, профессиональный подбор по параметрам, консультации специалистов, гарантия и оперативная поставка для складов и производств по всей России

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *