https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

हथियारों की बड़ी फैक्ट्री का भण्डाफोड़, दो गिरफ्तार

Spread the love


-भारी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित हथियार, कारतूस व उनको बनाने के उपकरण बरामद
-उत्तराखण्ड, हरियाणा, पंजाब समेत समूचे उत्तर प्रदेश में करते थे अवैध असलाहों की तस्करी
-उत्तराखण्ड एसटीएफ व उधम सिंह नगर पुलिस ने चलाया ज्वाइंट ऑपरेशन

घटना की विस्तृत जानकारी देते एसएसपी व साथ हैं गिरफ्तार किये गये आरोपी तथा अन्य


काशीपुर। उत्तराखण्ड एसटीएफ व उधमसिंहनगर पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में बाजपुर के एक घर में हथियारों की बड़ी फैक्ट्री का भण्डाफोड़ किया है। जहाँ से उत्तराखण्ड, हरियाणा, पंजाब समेत समूचे उत्तर प्रदेश में अवैध असलाहों की तस्करी होती थी। टीम ने भारी मात्रा में अवैध हथियार 06 सेमीऑटोमैटिक पिस्टल, तंमचे, कारतूस, मैगजीन, निर्मित व अर्धनिर्मित हथिय32ार व हथियार बनाने के भारी उपकरण बरामद किये हैं।
उत्तराखंड राज्य में बढ़ते अवैध हथियारों की तस्करी की रोकथाम हेतु राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के दिशा निर्देशन पर एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल व एसएसपी उधमसिंहनगर मंजूनाथ टीसी द्वारा अवैध हथियारों के तस्करों के विरुद्र कार्यवाही के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह व सीओ एसटीएफ कुमाऊँ सुमित पांडे द्वारा प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ एमपी सिंह व प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल थाना कुण्डा के नेतृत्व में ज्वांइट ऑप्रेशन के तहत कार्यवाही करते हुए बुधवार रात्रि थाना बाजपुर व कुण्डा थाना क्षेत्र से 02 बड़े अवैध हथियारों के तस्कर गुच्छन व शाहिद उर्फ पप्पी को गिरफ्तार किया। इनके द्वारा बाजपुर क्षेत्र में एक हथियारों की फैक्ट्री को संचालित किया जा रहा था। इस फैक्ट्री में भारी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित हथियार, कारतूस व उनको बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरु( थाना कुण्डा में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। उत्तराखण्ड एसटीएफ जनपद ऊधमसिंह नगर क्षेत्र में हथियारों की फैक्ट्री संचालित होने के गोपनीय इनपुट पर पिछले 02 माह से काम कर रही थी। बुधवार रात एसटीएफ को एक आर्म्स डीलर के बाजपुर काशीपुर आने की सूचना मिली, जिस पर टीम द्वारा स्थानीय पुलिस की मदद से उसे 01 तंमचे के साथ ढेला पुल के पास गिरफ्तार किया गया जिसने पूछताछ में बाजपुर में एक मकान में हथियारों की फैक्ट्री चलने की बात बताई। जिस पर टीम द्वारा उस मकान को घेरकर दबिश दी गयी तो उसके अन्दर हथियारों की एक बड़ी फैक्ट्री चलती पायी गयी। पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि वे पिछले 2 वर्ष से यहां हथियारों की फैक्ट्री चला रहे थे और किसी को कानों-कान खबर भी नही हो पायी थी। वे हथियार बनाकर यहां से यूपी, हरियाणा, दिल्ली व उत्तराखण्ड के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करते थे। गिरफ्तार गुच्छन के विरु( थाना बादली जिला रामपुर यूपी में आर्म्स एक्ट के 02 मुकदमें व शाहिद के विरु( थाना नगीना बिजनौर यूपी में एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के 06 मुकदमें पंजीकृत हैं। एसएसपी ऊधमसिंह नगर मंजूनाथ टीसी व एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने संयुक्त रुप से जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड एसटीएफ जनपद उधमसिंहनगर में हथियारों की एक बड़ी फैक्ट्री संचालित होने की गोपनीय सूचना काफी समय से मिल रही थी, जिस पर मेरे द्वारा एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट को लगाया गया था। बुधवार देर रात टीम के द्वारा बाजपुर थाना क्षेत्र के एक मकान को घेरकर उसमें रेड की गई तो की उसमें भारी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित तमंचे पिस्टल कारतूस व हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में टीम को अवैध हथियारों की तस्करी के सम्बन्ध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं, जिसके आधार पर एसटीएफ आगे कार्यवाही करेगी। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तो में गुच्छन पुत्र शब्बीर निवासी लालपुर बीबी, टांडा बदली, जिला रामपुर उत्तर प्रदेश, शाहिद पुत्र मौ. ताहिर, निवासी मौ. कलालान थाना नगीना जिला बिजनौर यूपी बरामद माल में तमंचे 05, पिस्टल 01, बॉडी तमंचा 24, नाल 12, स्प्रिंग 73, पेंच 32 ट्रिगर 48, कमानी 08, लुसली 16, पिस्टल 32 बोर जिंदा कारतूस 10, 12 बोर जिंदा कारतूस 05 22 बोर जिंदा कारतूस 02, 315 बोर जिंदा कारतूस 01, 315 बोर खाली कारतूस 06, वर्मा 18, सकड़ी चौप 02, बांट 02, हथौड़ी 04, शिकंजी 02, वर्मा मशी 01, रेती 12, आरी 03  बरामद व एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर संख्या यूपी 18 पी 8738 बताई गई है। उत्तराखण्ड एसटीएफ टीम में निरीक्षक एमपी सिंह, उपनिरीक्षक केजी मठपाल, उपनिरीक्षक बृजभूषण गुरुरानी,मुख्य आरक्षी जगपाल सिंह, मुख्य आरक्षी दुर्गा सिंह, मुख्य आरक्षी किशोर कुमार, मुख्य आरक्षी संजय कुमार, आरक्षी मोहित वर्मा, आरक्षी गुरवंत सिंह, जबकि थाना कुण्डा टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल, उपनिरीक्षक होशियार सिंह व कांस्टेबल त्रिलोक सिंह शामिल थे।

One thought on “हथियारों की बड़ी फैक्ट्री का भण्डाफोड़, दो गिरफ्तार”

  1. Discover more about oral care at prodentim reviews consumer reports and see what makes it stand out.
    A well-organized website can make that search easier and less overwhelming.

    ## Section 2

    That convenience can make the overall experience better for a first-time visitor.

    ## Section 3

    A site that reduces confusion can leave a stronger impression on careful readers.

    ## Section 4

    It combines a clear theme, a simple structure, and an easy-to-read experience.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *