Aaj Ki Kiran

सीएम ने किया लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित

Spread the love



काशीपुर। 48 साल पहले इंदिरा सरकार द्वारा जो आपातकाल लगाया गया था, उस समय नैनीताल जेल में बंद हुए लोकतंत्र सेनानियों को सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शॉल ओढ़ाकर व फूल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों से जेल में बंदी के दौरान उनको क्या-क्या यातनाएं मिलीं, उनके स्मरण सुने। लोकतंत्र सेनानियों के स्मरण सुनते हुए मुख्यमंत्री की आंखे भर आई। श्री धामी ने कहा कि आपके त्याग तपस्या के कारण आज देश का लोकतंत्र जीवित है। आज से 48 साल पहले आप लोग अपने व्यापार नौकरी छोड़कर लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़े हो गए, यह एक बहुत ही अनुकरणीय उदाहरण है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, आरएसएस के विजय जुयाला, महेश चंद्र अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट, गिरीश कांडपाल, आकाश गर्ग, योगराज पासी, डॉ. दूधनाथ मिश्रा, प्रेम बुलाकोटी, गोपाल कोचर, बाबूलाल गुप्ता, हायत सिंह मेहरा, राज कुमार टाक, सूरज प्रकाश, ओम प्रकाश ठुकराल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *