
काशीपुर। घर से परीक्षा देने के लिए गई युवती के वापस घर नहीं लौटने पर उसके पिता ने पुलिस में तहरीर देकर उसे खोजने की गुहार पुलिस से लगाई है।
जानकारी के अनुसार कुण्डेश्वरी क्षेत्रांर्गत ग्राम हरिनगर ढकिया नंबर 1 निवासी अमर पाल ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री सलोनी बीती 3 जून की सुबह 10 बजे कम्प्यूटर की परीक्षा देने घर से आवास विकास काशीपुर गई थी किंतु लौटकर नहीं आयी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
