काशीपुर। भारतीय वैश्य महासंघ की एक बैठक जिला अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल के मुरादाबाद रोड स्थित ऑफिस में प्रदेश मंत्री आकाश गर्ग के संचालन में जिला अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने कहा जिन वैश्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन के लिए पंजीकरण हो चुका है वो 28 मई रविवार को प्रातः 5 बजे मुरादाबाद रोड स्थित मेरे ऑफिस पर आ जाएं देहरादून चलने के लिए। प्रदेश मंत्री आकाश गर्ग ने कहा कि जिन बंधुओं का देहरादून जाने का कोई भी साधन नहीं बन पा रहा वह प्रात 5 बजे चलने के लिए हमको पहले से सूचित कर दंे ताकि उनको ले जाने की उचित व्यवस्था हो सके। जो बंधु देहरादून स्वयं जाना चाहे वो लोग अतिथि गृह रेसकोर्स चौक पर पहुंच जाएं। बैठक में प्रदेश मंत्री आकाश गर्ग, प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास गुप्ता, जिलाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, कुमाऊं अध्यक्ष शक्ति प्रकाश अग्रवाल, अनमोल मित्तल, डॉ. पुनीत बंसल, डॉ. नक्षत्र अग्रवाल,आनंद रस्तोगी एडवोकेट, अजय गुप्ता, योगेश बिश्नोई, सत्यम अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
