Aaj Ki Kiran

दुल्हन ने फेरों के समय दुल्हे में कमियां गिना शादी से इनकार किया

Spread the love


फिरोजाबाद। फिराजाबाद जिले में एक दुल्हन ने फेरों के समय दुल्हे में कमियां गिनाते हुए शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया। इसी दौरान दोनों पक्ष के रिश्तेदारों ने दुल्हन को मनाने के बहुत प्रयास किए लेकिन वह नहीं मानी। वहीं जब सारे प्रयास असफल रहे तो दुल्हे के पिता ने अपनी इज्जत बचाने के लिए एक ऐसा कदम उठाया, जिसने सभी को हैरान कर दिया।
मामला जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां की एक युवती की शादी 16 मई को होनी थी। तय हुए समय के मुताबिक दुल्हा अपने रिश्तेदारों और परिजनों के साथ बारात लेकर लड़की वालों के घर पहुंचा। जहां लड़की पक्ष ने बारात की खूब खातिर की और फिर शादी की रस्में शुरू हो गई। इसके बाद जब सब रस्में मुकमल हो गई और फेरों की बारी आई तो दुल्हन ने दुल्हे में कई कमियां गिनाते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन की बात सुनकर सब लोग दंग रह गए और फिर दुल्हन को समझाने लग गए लेकिन दुल्हन नहीं मानी। इसके बाद अगले ही दिन युवती की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी गई।
दुल्हे का पिता बिना दुल्हन के घर जाने को तैयार नहीं हुआ। इसलिए उसी समय उन्होंने एक नई लड़की तलाशी और उसकी शादी अपने बेटे से करवाकर उसे दुल्हन बनाकर अपने घर लेकर गया। दुल्हे के पिता का कहना है कि लड़की ने अपने प्रेमी की खातिर शादी से इनकार किया था। उनके बेटे की कोई गलती नहीं थी।

One thought on “दुल्हन ने फेरों के समय दुल्हे में कमियां गिना शादी से इनकार किया

  1. Discover more about oral care at prodentim buy and see what makes it stand out.
    Prodentim2026us.netlify.app appears as a modern place for anyone interested in a clearer path to oral wellness.

    ## Section 2

    Another important factor is clarity, because clear messaging helps build confidence.

    ## Section 3

    When the message stays consistent, the site feels more professional and more finished.

    ## Section 4

    That is why a site with a focused approach can continue to feel relevant and useful.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *