काशीपुर। ट्रैक्टर ट्राली मांगने गए एक किसान को एक व्यक्ति ने लोहे की रॉड से हमलाकर घायल कर दिया। उसे चिंताजनक हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पत्नी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
ग्राम रमपुरा निवासी सिमरन जीत कौर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 6 मई 2023 को उसका देवर दीपक और पति बलदेव को खेत से भूसा लाना था। जिसके लिये टैक्टर ट्राली की जरुरत थी। उसके देवर दीपक ने शांति कालोनी निवासी बूटा सिंह को फोन करके ट्राली मांगी तो उसने शाम को घर आकर ट्राली ले जाने को कहा। शाम को बलदेव वहां गया तो घर से निकले जसपाल ने लोहे की रॉड से उस पर हमला बोल दिया और ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे अधमरा कर दिया। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
