Aaj Ki Kiran

बार एसोसिएशन व जनजीवन उत्थान समिति ने की जिला बनाने की मांग, ज्ञापन दिया

Spread the love


काशीपुर। बार एसोसिएशन का एक शिष्ट मंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय चौधरी व सचिव प्रदीप चौहान के नेतृत्व में मिला और उन्हें काशीपुर जिला बनाने के संबंध में व सरकार द्वारा बढाए गए भूमि के सर्किल रेटों को कम करने के संबंध में मिला और एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया कि काशीपुर जिले की मांग बहुत पुरानी है और काशीपुर जिला बनाओ के संबंध में काशीपुर का जनमानस विगत 50 वर्षों से संघर्ष कर रहा है आज जनमानस को बहुत खुशी हुई कि आप अपनी पार्टी के जिला कार्यालय का भूमि पूजन कर रहे हैं और इससे लगता है आपकी सरकार के द्वारा और आपकी पार्टी के द्वारा काशीपुर को जिले के रूप में मान लिया गया है केवल घोषणा बाकी है। आप से उम्मीद की जाती है कि आप शीघ्र ही काशीपुर को जिला घोषित करेंगे साथ ही बढ़ाए गए भूमि के सर्किल रेट को कम करने के विषय में भी शीघ्र अति शीघ्र निर्णय लेंगे।
उधर जनजीवन उत्थान समिति अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि काशीपुर जिले की मांग भारतवर्ष की सबसे पुरानी मांग है और देश के आजादी के बाद विभिन्न सरकारों के मुखिया काशीपुर को जिला बनाए जाने का आश्वासन दिया समय-समय पर काशीपुर, जसपुर एवं बाजपुर क्षेत्र की जनता ने जन आंदोलन किया तथा जन आंदोलन को बार-बार सरकारों के आश्वासन पर अपना आंदोलन समाप्त करना पड़ा। आज जब जनमानस को यह पता लगा मुख्यमंत्री आज अपनी पार्टी का काशीपुर जिला कार्यालय के भूमि पूजन में आ रहे हैं तो आभास हुआ काशीपुर जिला घोषित होने के करीब है। समिति उत्तराखंड सरकार से आग्रह करती है कि काशीपुर को शीघ्र जिला घोषित कर यहां की जनमानस की बरसों पुरानी मांग को पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *