काशीपुर। 45 लाख की धोखाधड़ी के मामले में पिछले तीन वर्ष से वांछित चल रहे एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
बीती 13 अगस्त 2019 को खरमासा कुंडेश्वरी निवासी किरन रानी पत्नी स्व. सुभाष चन्द्र ढींगरा ने कोतवाली पुलिस में दर्ज कराए मुकदमें में बताया था कि ग्रामसभा गिरधरनगर के ग्राम बिशनपुर के निवासी सुनित उर्फ सुमित वाधवा पुत्र केदारनाथ वाधवा तथा उसके छोटे भाई आशीष वाधवा की गदरपुर गल्ला मंडी मे गल्ला विक्रेता व कमीशन एजेंट है, जिनकी फर्म कान्हा ट्रैडर्स के नाम सेस रजिस्टर्ड है उक्त दोनों भाईयों ने उसे विश्वास में लेते हुए अनाज कारोबार मे पैसा लगा मुनाफे की बात करते हुए विभिन्न बैंकांे के खातों के माध्यम से 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी व रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में आशीष वाधवा पुत्र केदारनाथ वाधवा वर्ष 2019 से वांछित चल रहा था। जिसे पुलिस ने एक सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में एसआई संतोष देवरानी, का. मुकेश, हरी सिंह व कुलदीप शामिल रहे।
