
काशीपुर। बूरा बताशा गली स्थित श्री प्रेमधाम देवालय बांकेबिहारी के प्रथम वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में इस्कॉन मुरादाबाद की ओर से शनिवार देर सायं को नगर में हरिनाम संकीर्तन की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे के साथ जय जगन्नाथ जय जगन्नाथ के संगीत भरे उच्चारण से समूचा नगर भक्तिमय हो गया। रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ जी पर नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर धर्मलाभ उठाया। शोभायात्रा के वापस मंदिर पहुंचने के उपरांत इस्कॉन टीम मुरादाबाद काशीपुर व रामनगर से आये राधाकांत गिरिधारी दास सचीनंदन दास योगेश्वर दास और उनके टीम द्वारा प्रवचन के साथ साथ हरिनाम संकीर्तन से श्रोताओं के बीच भक्तिमय माहौल हो गया। आज हवन-पूजन के साथ आयोजकों द्वारा खत्री सभा में विशाल महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अंकुर गुप्ता, विपिन अग्रवाल, कौशलेश गुप्ता, राजेंद्र कुमार, कन्हैया अरोरा, गौरव गुप्ता, मयंक शर्मा, बंटी, तुषार, सौरभ, सुरेश गोयल, विमल गुड़िया, मनोज कौशिक, जितेंद्र गुप्ता, संजय शर्मा, शिखर गुप्ता, विनोद मेहरोत्रा, प्रदीप ओझा, नीरज गुप्ता, पूजा गुप्ता, मधु गुप्ता, मीनू गुप्ता, मंजू गुप्ता, नेहा गुप्ता, रीता कचौरिया, मेघना शर्मा समेत सैकड़ों की संख्या में भक्तगण मौजूद थे।
