Aaj Ki Kiran

तमंचा व चाकुओं के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार

Spread the love



काशीपुर। रात्रि गश्त के दौरान तीन शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास तमंचा व चाकू बरामद हुए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार शनिवार रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी कि क्षेत्र में किसी बड़ी अपराधिक वारदात कै अंजाम देने की योजना बना रहे तीन शातिर चोर पुलिस ने पकड़ लिये। इनमें कुमाऊं कालौनी कचनालगाजी निवासी मलखान सैनी पुत्र स्व. रूपसिंह के कब्जे से 315 बोर का तमंचा व एक कारतूस, ललितपुर, रामनगर निवासी बेगराज सैनी पुत्रकृपाल सिंह और हल्दुआ पीपलसाना, रामनगर निवासी देवराज सिंह पुत्र तेज सिंह के कब्जे से एक-एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे स्मैक पीने के आदी हैं और नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी व अन्य अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। पूर्व में चोरी के विभिन्न मामलों में भी वे जेल की हवा खा चुके हैं। टीम में कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, कटोराताल चौकी प्रभारी नवीन बुधानी, कां. प्रेम कनवाल, गौरव सनवाल, सुरेन्द्र सिंह व ईश्वर सिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *