Aaj Ki Kiran

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Spread the love


काशीपुर। एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु यहां भेजा है।
जानकारी के अनुसार जसपुर क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर निवासी 24 वर्षीय सोहन सिंह उर्फ सोनू पुत्र रूपचंद का शव जंगल में एक पॉपुलर पेड़ से लटका मिला। पेड़ पर शव लटका होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा तथा पोस्टमार्टम के लिए यहां भेजा है। उसकी सूचना उनके परिवार वालों को मिली तो कोहराम मच गया। सोहन सिंह अविवाहित था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनांे को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *