
काशीपुर। सतगुरू बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की स्मृति में ‘समर्पण दिवस’ शनिवार 13 मई को सांय 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल ‘समालखा’ में सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जीके पावन सान्निध्य में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें समस्त निरंकारी परिवार एवं श्र(ालुगण सम्मिलित होकर बाबा हरदेव सिंह जी के प्रति अपने श्र(ा सुमन अर्पित करेंगे।
काशीपुर संत निरंकारी सत्संग भवन पर भी 13 मई को समर्पण दिवस के संत समागम का कार्यक्रम सायं 6 से रात्रि 8.30 तक मनाया जाएगा। काशीपुर निरंकारी मीडिया प्रभारी प्रकाश खेड़ा द्वारा उक्त जानकारी देते हुए बताया गया कि बाबा हरदेव सिंह जी महाराज प्रेम, करूणा, दया और सादगी के जीवंत स्वरूप थे। उनका दिव्य रूप, सर्वप्रिय स्वभाव एवं विशाल अलौकिक सोच सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याणार्थ समर्पित थी। उन्होंने मिशन की बागडौर 36 वर्षाे तक सम्भाली और उनके अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि मिशन 17 देशों से चलकर विश्व के प्रत्येक महाद्वीप के 60 राष्ट्रों तक पहुंचा जिसमें राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर संत समागम, युवा सम्मेलन एवं समाज सेवाओं का आयोजन प्रमुख रहा। उनके अमूल्य योगदान के फलस्वरूप मिशन को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति के साथ-साथ अनेक पुरस्कारों द्वारा भी सम्मानित किया गया। वर्तमान में सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के सत्य संदेश के सुंदर स्वप्न को साकार करते हुए उसे जन-जन तक पहुंचाने हेतु प्रयासरत हैं।