
काशीपुर। आबकारी आयुक्त के आदेश एवं जिला अधिकारी के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी टीम द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने ग्राम बरखेड़ी, खाईखेड़ा, कनकपुर, रम्पुरा नाला के किनारे अवैध शराब खाम की 12 भट्टियाँ, 24000 किग्रा लाहन, शराब बनाने के उपकरण नष्ट करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब खाम बरामद कर संबंधित धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। टीम में आबकारी निरीक्षक काशीपुर सोनू सिंह, बाजपुर मोहन सिंह कोरंगा, जनपदीय प्रवर्तन दल निरीक्षक देवेन्द्र कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही भवन चंद चौसाली, विकास रावत, नितिन कुमार आदि थे।
