
काशीपुर। ब्राह्मण सभा समिति के तत्वाधान में परशुराम मार्ग स्थित ब्राह्मण सभा में भगवान परशुराम की जयंती हर्षाेल्लास से मनाई गई। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। समारोह का शुभारंभ ब्राह्मण सभा समिति के अध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा, संरक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा, सुशील गुड़िया व महामंत्री शैलेंद्र कुमार शर्मा के द्वारा भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इससे पूर्व हवन किया गया तथा उसके बाद प्रसाद वितरण कर भोज का आयोजन किया गया साथ ही भगवान परशुराम की शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गाे में घुमाई गई। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर अशोक शर्मा, भास्कर त्यागी, पीयूष शर्मा, महेश शर्मा, विवेक मिश्रा, पंकज शर्मा, सुरेंद्र मधुर, सुरेश शर्मा आदि सैकड़ों ब्राह्मण बंधु उपस्थित थे।