Aaj Ki Kiran

सूर्या फाउंडेशन का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

Spread the love




काशीपुर। सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना के शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ विगत शनिवार को मुख्य अतिथि मनोज यादव सूर्या रोशनी, रणधीर सिंह जिला विधिक प्राधिकरण अधिकारी सहित राजेंद्र हिंदुस्तानी सूर्या फाउंडेशन क्षेत्र प्रमुख द्वारा मां भारती का पूजन कर किया गया।
इस दौरान मनोज यादव ने सोशल मीडिया की हानियां एवं लाभ की जानकारी दी। शुभम चमोली प्लांट हेड सूर्या रोशनी, सेल्फ मैनेजमेंट आत्म प्रबंधन दिनेश जोशी एचआर मैनेजर, हिमांशु, डाॅ. प्रतिभा राघव, विजयता अग्रवाल आदि ने अपने-अपने विचार रखे। वही राजेंद्र हिंदुस्तानी ने बताया कि यह बैठक आगामी मिनी पीडीसी लघु व्यक्तित्व विकास शिविर की योजना और प्रशिक्षण के लिए रखा गया है जिसमें वृक्षारोपण, चित्रकला एवं भाषण, कबाड़ से जुगाड़, मैप रीडिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, शिक्षा में विज्ञान के लघु प्रयोग, मिट्टी से खिलौने बनाना, छोटी-छोटी प्रेक्टिकल अभ्यास कराया गया।
बैठक के दौरान शिक्षकों को भी कुछ सीखने का मौका मिला। आसपास के सभी कार्यकर्ता शिक्षकगण जिसमें सूर्या संस्कार केंद्र, सूर्या यूथ क्लब केंद्र, सूर्या सिलाई प्रशिक्षण केंद्र शिक्षिका सहित 10 गांव के टीचर्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *