काशीपुर। मां हाट कलिका का 12वां डोला उत्सव बड़ी धूमधाम से मोहल्ला सिघान घास मंडी से मुख्य पंडा हेम चंद पांडे के नेतृत्व में निकाला गया। शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड बाजा फिर गणेश जी की झांकी शंकर जी की झांकी मां काली की झांकी कृष्ण जी की झांकी मां पार्वती की झांकी साईं बाबा की झांकी फिर फिर बैंड बाजा 101 महिलाएं कलश लिए चल रही है और अंत में मां मैया के डोले को श्र(ालु हाथ से खींचते हुए चल रहे थे। मां का डोला सिंघान होली, रतन रोड, महाराणा प्रताप चैक, कोतवाली रोड, नगर निगम रोड, मेन बाजार होते हुए घास मंडी में मां के भवन में आया। शोभायात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक सौरभ, जितेन्द्र, जिला प्रचार प्रमुख आकाश गर्ग, परख पांडे, अंकुर माहेश्वरी, अंकित कुमार, पंडित शिवा गौतम, गंधार अग्रवाल, अखिल भारतीय वैश्य सभा के जिलाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, शशि शर्मा, दीपू शर्मा, राजेंद्र महेश्वरी, राघव शर्मा, पुष्कर, महिमा पांडे, मान्या पांडे, हेमा पांडे, पायल पांडे, समीक्षा, टिंकू अग्रवाल, लक्ष्य शर्मा, लव शर्मा, कुश शर्मा, रित्विक गर्ग, सीमा शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, पार्वती देवी, मनोरमा देवी आदि शामिल रहे।
