Aaj Ki Kiran

जेके राॅक्स ने रिकाॅर्ड बनाकर किया काशीपुर का नाम रोशन

Spread the love


-जेनरेट की साउंड पर डांस कर नेशनल बुक आॅफ रिकाॅर्ड में दर्ज कराया नाम



काशीपुर। आज एक बार फिर काशीपुर का नाम रोशन करते हुए जेके राॅक्स डांस ग्रुप ने रिकाॅर्ड बनाकर अपना नाम नेशनल बुक आॅफ रिकाॅर्ड में दर्ज कर लिया।
कुछ अलग करने का जज्बा ही था कि अपनी मेहनत के बल पर एक नया अनोखा रिकाॅर्ड बना दिया। ये कारनामा किया है, जेके राॅक्स के डारेक्टर भांगड़ा किंग जगमोहन सिंह बंटी और उनकी टीम ने, जिन्होंने भांगड़ा में एक अलग ही साउड़ पर ये कर दिखाया है। दुनिया मंे पहली बार जनरेटर की आवाज पर डांस किया गया, और रिकाॅड बन गया। जगमोहन सिंह के अनुसार 2 महीने की मेहनत अपने कोरियोग्राफर दीपक जोहर, हेरी सिंह के प्रयास से ये हो सका। ज्ञात हो जेके राॅक्स 2 बार स्टेट चेम्पियन, नेशनल में मेडलिस्ट हैं। पिछले कुछ सालों में उत्तराखंड में होने वाले डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ला रही है। जेके राॅक्स टीम बहुत से नेशनल चेनलांे पर भी अपनी प्रतिभा दिखा चुकी है। 12 सदस्यों की टीम में जगमोहन सिंह, दीपक जोहर, हेरी सिंह, शिवम प्रजापति, सुखदेव सिंह, आरोही, खुशी, कशिश, खुशी यादव, करन, स्नेहा व शेर्या शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *