काशीपुर। कुमायूं वैश्य महासभा पदाधिकारियों ने एसपीएनजी ग्रुप चेयरमैन उद्यमी योगेश कुमार जिंदल को उत्तराखण्ड राज्यपाल ;से.नि.द्ध लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा शिक्षा, रोजगार एवं समाज सेवा कार्यो में अपने सफर को निस्वार्थ भाव से जारी रखने पर दि रियल हीरोज पुरस्कार से सम्मानित करने पर उनके प्रतिष्ठान एसपीएनजी जाकर उनका फूल-मालाओं व बुके भेंट कर सम्मानित किया। शांत एंव मृदु व्यवहार से संवृत जनकल्याण के लिए समर्पित व्यवसायिक सफलता के साथ साथ समाज सेवा को अपने कर्म क्षेत्र का अभिन्न हिस्सा बनाने वाले श्री जिंदल को उक्त पुरस्कार मिलने पर महासभा पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए वैश्य समाज के लिए गौरव की बात कही। इस दौरान संरक्षक एस पी गुप्ता महासभा अध्यक्ष एसके अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष जेपी अग्रवाल सुरेश गोयल सुरेश चंद्र गुप्ता बीके गुप्ता एमपी गुप्ता केसी बंसल शेष कुमार सितारा कौशलेश गुप्ता समेत पदाधिकारी मौजूद थे।
