Aaj Ki Kiran

मां का डोला पहुंचने के बाद चैती मेले में उमड़ी भारी भीड़

Spread the love



काशीपुर। उत्तर भारत के प्रसि( चैती मेले में आज तड़के मां बाल सुंदरी देवी का डोला ढोल नगाड़ों के साथ पुलिस की कड़ी सुरक्षा में नगर मंदिर से चलकर विभिन्न मार्गों से होता हुआ चैती परिसर स्थित मां बाल सुन्दरी के मंदिर पहुंचा।
इससे पूर्व मोहल्ला पक्काकोट स्थित मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में मां की स्वर्णिम प्रतिमा बीती शाम 4 बजे से रात्रि में 12 बजे तक सार्वजनिक दर्शनों के लिए सुलभ थीं। इस दौरान स्थानीय तथा दूरदराज से आये भक्तों ने मां के दर्शन किये। रात्रि 12 बजे कलश स्थापना होकर हवन पूजन के बाद माँ का डोला ढोल नंगाड़ों के बीच हजारों की संख्या में श्र(ालुओं के साथ तड़के 3 बजे नगर मंदिर से चलकर सवा चार बजे चैती मंदिर पहुंचा और यहां विधिवत रूप से मां भवन में विराजमान हुईं। मां का डोला नगर मंदिर से शुरू होकर मां मंसा देवी रोड, मुख्य बाजार, नगर निगम रोड, महाराणा प्रताप चैक और द्रोणा सागर के पीछे टीले वाली सड़क से होते हुए चैती मंदिर पहुंचा। सहायक प्रधान पंडा मनोज कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि त्रियोदशी यानी 4 अप्रैल की मध्यरात्रि के पश्चात् पूरे विधिविधान के साथ माता वापस नगर मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगी। आज अष्टमी के दिन से स्थानीय और दूर-दराज से आये श्र(ालुआंे ने बड़ी संख्या में प्रसाद चढ़ाया। रामनगर में जी-20 सम्मेलन के होने के बावजूद सुरक्षा की दृष्टि से डोला यात्रा में काफी संख्या में काशीपुर तथा आसपास के थाना क्षेत्रों से पुलिस बल तैनात था। सुरक्षा के बावत एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि डोला क्योंकि पहले से ही प्रस्तावित था ऐसे में पुलिस के द्वारा सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त पहले से ही किए हुए हैं। डोले के साथ में पुलिस फोर्स तैनात रही। वहीं मंदिर भवन में भी पुलिस की व्यापक व्यवस्था की गई है। इसके अलावा खालसा ग्रुप और अनेक वाॅलिंटियर्स तथा एसपीओ भी मां के डोले में तैनात किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *