काशीपुर। किसान विकास क्लब ;उत्तराखंडद्ध की मासिक बैठक अनाज मंडी काशीपुर के गेस्ट हाउस में क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में सर्व प्रथम किसानों ने बेमौसमी बारिश से फसलों जैसे-गेहूं, लाही, मसूर एवं चना आदि का जो किसानो को नुकसान हुआ है उसके लिए सरकार से शीघ्र ही सर्वे कराकर किसानों को आर्थिक मदद दी जाने की मांग की। इस दौरान रवि कुमार सिंह ने कहा कि पड़ौसी राज्य उत्तर प्रदेश में सरकार ने किसानों के बिजली ट्यूबेल बिल पर पहले से ही आधे बिल की छूट कर रखी थी और अब तो आगामी अप्रैल माह से ट्यूबेल के बिल निःशुल्क करने का भी आदेश दे दिया है। इसी तर्ज पर उत्तराखंड प्रदेश में भी किसानों के बिजली ट्यूबेल बिल निःशुल्क होने चाहिए। क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि वर्ग-4 की जमीनों से नियमितियकरण होकर जो भूमि वर्ग-1 ;खद्ध में परिवर्तित हुई थी। वर्तमान में ऐसी जमीनों के पुनः नियमितीकरण न होने से ;यानिकि वर्ग-1;कद्ध संक्रमणीय भूमि में दर्ज न होंनेद्ध अर्थात मालिकाना हक न मिलने से किसान बहुत निराश हैं। इसके निराकरण के लिए किसान विकास क्लब का एक प्रतिनिधि मंडल शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलेगा। बैठक में कहा फसल चक्र न बदलने के कारण खेत की उर्वरता घटती जा रही है। इसके साथ ही बंद पड़ी काशीपुर चीनी मिल पर किसानों के बकाया भुगतान शीघ्र ही किसानों को दिलवाए जाने की मांग भी किसानों द्वारा की गई। संचालन स्वेतांशु चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाॅक प्रमुख रवि कुमार, सत्यपाल चैधरी, अर्जुन सिंह, भीम सिंह, अपूर्व मेहरोत्रा, उपेन्द्र शर्मा, प्रमोद चैधरी, लक्ष्मी कांत शर्मा, संजय रावल, रमेश सपरा, सोहन लाल, सुभाष चंद्र शर्मा, विनोद चैधरी, सत्यम शर्मा आदि उपस्थित थे।
