-सैंकड़ांे लोगों ने शिविर में शिरकत कर उठायालाभ
काशीपुर। धामी सरकार का एक साल पूरे होने पर प्रदेश भर में ‘एक साल नई मिसाल’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में ब्लाॅक परिसर में लोगो की समस्याओं को निपटाने के लिए बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन में किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, मत्स्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग समेत कई विभाग के अधिकारियों द्वारा लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उत्तराखण्ड सरकार के माध्यम से चल रहे विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत 7 स्वयं सहायता समूहों के अन्तर्गत को सीसीएल स्वीकृत होने पर बधाई पत्र एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ;ग्रामीणद्ध के अन्तर्गत वर्ष 2022-23 में स्वीकृत 11 लाभार्थियों को स्वीकृृति पत्र वितरित किये गये एवं समाज कल्याण विभाग के माध्यम से मोटेश्वर मंदिर के निकट निवासी कु. मानसी व महुआखेडागंज निवासी बबलू को सुनने की मशीन, महेशपुरा निवासी योगेश को व्हीलचेयर, कुण्डेश्वरी निवासी समीना तथा अमित वैशाली को ट्राईसाईकिल का वितरण किया गया। चिकित्सा विभाग द्वारा 32 रोगियो का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाओं का वितरण किया गया। इस दौरान समस्त विभागो द्वारा स्टाॅल लगाकर विभागीय कार्यक्रमांे की जानकारी एवं उत्पादांे की बिक्री की गयी। इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर ऊषा चैधरी, ब्लाॅक प्रमुख अर्जुन कश्यप, उपाध्यक्ष महिला आयोग शायरा बानो, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार यूसुफ अली, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, गुरविन्दर सिंह चण्डोक, खिलेन्द्र चैधरी, रजत सि(ू, राहुल पैगिया, हरीश जोशी के अलावा कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
