Aaj Ki Kiran

मास्टर प्लान को लेकर केडीएफ ने दिया नगर निगम में ज्ञापन

Spread the love



काशीपुर। केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई ने बताया कि काशीपुर का मास्टर प्लान 2041 से काशीपुर का आम नागरिक अभी अनमिज्ञ है बहुत सी भ्रांतियों से सभी चिंतित भी है। मार्च का महीना व्यस्त होने व अब चेती  मेले की वजह से अधिकारी व्यस्त हैं इस कारण केडीएफ जागरूकता बैठक भी नहीं करा पा रहा है। इसको लेकन उन्होंने आज एक ज्ञापन नगर निगम में सौंपा।
नगर निगम में आज नवनीत पांडे आईएएस निर्देशक एवं अपर सचिव नगर एवं आवास विभाग उत्तराखंड को ज्ञापन के माध्यम से काशीपुर मास्टर प्लान 2041 में आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तारीख को एक माह बढ़ाने व अधिकारियों के साथ जागरूकता बैठक कराने की माँग रखी, जिसे उनके द्वारा शासन स्तर से शीघ्र करवाने का आश्वासन दिया। मेयर ऊषा चैधरी, आयुक्त विवेक राय ने भी केडीएफ की माँग का समर्थन किया। केडीएफ ने अपर सचिव से द्रोण नहर पर बनाये जाने वाले बाईपास जो पीडब्ल्यूडी व सिंचाई विभाग के बीच लटक रहा है को बनवाने में अपना सहयोग देने के साथ साथ लश्मीपुर माइनर पर लम्बित कार्य शीघ्र करवाने, बाजपुर रोड पर रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास निर्माण हेतू रेलवे को 3.95 करोड़ रुपये की धनराशि प्रदेश सरकार से दिलवाने का अनुरोध किया जिसे शासन स्तर पर कार्यवाही करवाने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *