काशीपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने धामी सरकार द्वारा पेश बजट को समावेशी विकास और अंतिम छोर के व्यक्ति को छूने वाला युवाओं का बजट बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सीएम का आभार जताते हुए कहा कि जिस तरह से स्वरोजगार, पर्यटन, खेती किसानी और महिला हितों के लिए बजट में प्रावधान किया है उससे निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि बजट राज्य को आत्म निर्भर और आगामी दशक के सर्वश्रेष्ठ राज्य की ओर अग्रसर है।
श्री भट्ट यहां भाजपा नेता दीपक अग्रवाल मैंथा और उदित अग्रवाल के बाजपुर रोड पर आवास विकास मोड़ के निकट स्थित प्रतिष्ठान पर मीडिया से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि बजट में अनुसूचित जनजाति के छात्रों को मुफ्त किताबें, आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के मानदेय में वृ(ि, पिछड़ी छात्राओं की छात्रवृत्ति में वृ(ि, बालिका साइकिल योजना, लोक सेवा आयोग की तैयारी के लिए 50 हजार, एनसीसी कैडेट के भत्ते मे वृ(ि तथा मुख्यमंत्री प्रतिभा प्रोत्साहन सहित जिस तरह स्वरोजगार के लिए हजारों करोड़ का प्रावधान किया गया है उससे स्पष्ट है कि यह बजट रोजगार मुहैया कराने वाला युवाओं का बजट है। श्री भट्ट ने जोशीमठ प्रभावितो के लिए 1 हजार करोड़ के प्रावधान पर संतोष जताया और कहा कि प्रभावितों के लिए सरकार कोई कसर नही छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि बजट मे सभी क्षेत्रों को बेहतर ढंग स्थान दिया गया है जिससे राज्य आर्थिक रूप से प्रगति की ओर अग्रसर होगा। वहीं, मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट कांग्रेस पर तंज कसते से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि सावन के अंधे को सब हरा-हरा दिखाई देता है। इस दौरान उपस्थित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।
