Aaj Ki Kiran

लायंस क्लब काशीपुर सिटी ने की चैती मेले में व्यवस्थाएं दुरूस्त करने की मांग, ज्ञापन दिया

Spread the love




काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर सिटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में लायंस क्लब का एक प्रतिनिधिमंडल मेला मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह से उनके कार्यालय में मिला तथा आगामी 22 मार्च से शुरू होने जा रहे चैती मेले में आने वाले लाखों श्र(ालुओं के हित में 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
लायंस क्लब द्वारा दिए गए मांग पत्र में प्रमुख मांगो में चैती मेले में सफाई व्यस्था पर विशेष रुप से ध्यान दिया जाए। साथ ही सुबह शाम पूरे मेले में पानी का छिड़काव भी करवाया जाए। मच्छरों की दवाई का भी लगातार छिड़काव करवाया जाए। चैती मेले में आने वाले महिला पुरुष भक्तो के लिए अलग अलग अस्थाई शौचालय। 2-3 व बाथरूम कई जगहों पर बनाए जाए जिनमें पानी एवं सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान दिया जाए। मेले में आने वाले हजारों भक्तों के ठहरने के लिए जगह-जगह पंडाल लगाए जिसमें पीने के पानी की व्यस्था सुचारू रूप से की जाए। मंदिर परिसर एवं पूरे मेले में निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरे जगह जगह लगाए जाए। महादेव नहर की तली झाड़ सफाई करवाई जाए। खुले में शौच पर रोक लगाई जाए। चैती मेले में बड़े वाहनों पर रोक लगाई जाए। कुंडेश्वरी साइड से आने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट कर महादेव नहर से पास किया जाए। मेला मजिस्ट्रेट ने लायंस क्लब काशीपुर सिटी के द्वारा मेले के संदर्भ में जनहित के दिए गए सुझावों पर अमल किए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर लायंस क्लब काशीपुर सिटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, उपाध्यक्ष महेश वर्मा, सचिव हरिओम तोमर, कोषाध्यक्ष जसवीर सिंह, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी तराई स्वतंत्र मेहरोत्रा, शैलेन्द्र मिश्रा एडवोकेट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *