Aaj Ki Kiran

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Spread the love



काशीपुर। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने तथा शादी के लिये कहने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आईटीआई थाना अंतर्गत वैशाली कालोनी निवासी युवती ने 20 दिसंबर 2022 को थाना आईटीआई में तहरीर देकर कहा कि अभिनव प्रताप सिंह पुत्र अनिल कुमार निवासी आवास विकास, काशीपुर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा शादी के लिये कहने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। तहरीर पर पुलिस ने धारा 376, 506 आईपीसी के तहत अभिनव के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसकी गिरफ्तारी के काफी प्रयास किये किन्तु अभिनव लगातार फरार चल रहा था। सोमवार को एक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसे नोएडा सेक्टर-63 से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई सुप्रिया नेगी थाना काशीपुर, कांस्टेबल गिरीश काण्डपाल व भूपेन्द्र बोरा थाना आईटीआई शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *