काशीपुर। रेलवे स्टेशन के मेन गेट पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल की टीम व टांडा चैकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया, परंतु उसकी पहचान नहीं हो सकी। उधर, बताया जा रहा है कि मृतक भीख मांगकर अपना गुजरा करता था। बताया जा रहा है कि वह शराब का आदि था ज्यादा शराब पीने से उसकी मौत हुई होगी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी भिजवाया है।
