Aaj Ki Kiran

खाटू श्याम बाबा की शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से हुआ जगह-जगह स्वागत

Spread the love



काशीपुर। जसपुर खुर्द स्थित श्री साईं धाम काॅलोनी के सामने श्री श्याम बाबा मनोकामना मंदिर में खाटू श्याम बाबा विधि विधान के साथ विराजमान होंगे। स्थापना से पूर्व खाटू श्याम बाबा की मूर्ति की शोभायात्रा पूरे नगर में निकाली गई। जगह-जगह पूजा अर्चना व श्र(ालुओं ने आरती उतारी व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्री श्याम बाबा मनोकामना मंदिर से निकली यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए द्रोणा सागर से मोटेश्वर महादेव मंदिर होते हुए वापस श्री श्याम बाबा मनोकामना मंदिर पहुंची। इस दौरान निकली शोभायात्रा में शामिल श्र(ालुओं ने जमकर नृत्य किया। वहीं  मंदिर के आचार्य पंडित राम नरेश शुक्ला ने बताया कि यज्ञ हवन पूजा के पश्चात श्री खाटू श्याम बाबा का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि काशीपुर में यह पहला श्याम मंदिर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *