Aaj Ki Kiran

तीन चोर गिरफ्तार, चोरी की 2 बाइकें व छीने हुए 8 मोबाइल बरामद

Spread the love



काशीपुर। चोरी की बाइकों से मोबाइल झपटमारी करने वाले तीन शातिर झपटमारों को गिरफ्तार कर पुलिस ने चोरी की 2 बाइकें एवं झप्पटेमारी के 8 मोबाइल कब्जे में लिये हैं।
एसपी अभय सिंह व सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि नगर में आये दिन हो रही फोन झपट्टेमारी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा अनावरण पुलिस क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में तथा कोतवाली काशीपुर में दर्ज फोन छिनैती की घटनाओं के अनावरण हेतु चैकी प्रभारी कटोराताल उपनिरीक्षक नवीन बुधानी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास तथा शहर के करीब 45 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने के पश्चात रविवार रात नागनाथ मंदिर से आगे लूटे हुए कुल 8 मोबाईल तथा कुंडा व काशीपुर क्षेत्र से चोरी गई बाइकों एवं अवैध तमंचे के साथ अजीम पुत्र नासिर हुसैन निवासी मौहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी बर्फ फैक्ट्री के सामने चैकी बांसफोडान काशीपुर, मौहम्मद अमन उर्फ गैंडी पुत्र सईद अहमद निवासी पंजाबी सराय मुस्लिम फंड बैंक के सामने चैकी बांसफोड़ान काशीपुर तथा अमन उर्फ ढक्कन पुत्र हाजी अब्दुल रसीद निवासी मझरा लक्ष्मीपुरपट्टी सुनहरी मस्जिद के पास बांसफोड़ान काशीपुर को गिरफ्तार किया गया। जिनके द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे फोन झपटेमारी में पूर्व में कई महीने जेल में रहे, जिस कारण उनका काफी पैसा खर्च हो गया। जेल से बाहर आकर वे तीनों मिलकर अपने खर्चे को पूरा करने के लिये फिर से मोबाईल झपटमारी करने लगे। बताया कि वे लूटपाट के इस काम में जोखिम तथा अपने बचाव एवं डराने के लिये अपने पास तमंचा रखते थे। एसपी ने बताया कि उक्त मुकदमों से माल की बरामदगी होने पर अभियोगों में धारा 411 आईपीसी कि वृ(ि की गई है। सभी अभियुक्तगणों के समान आशय रखते हुये उक्त संगठित अपराध करने के कारण अभियोग में धारा 34 आईपीसी की वृ(ि की गई है। साथ ही अवैध तमंचे की बरामदगी के आधार पर पृथक से अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जा रहा है। सीओ वंदना वर्मा के मुताबिक, अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि गैंग के तीन लोग इस काम को योजनाब( तरीके से करते थे। गैंग का एक सदस्य पहले मोटर साइकिल में आगे आगे चलकर सुनसान सड़क या गली पर चल रहे राहगीर की रेकी कर लेता था। रैकी करने के बाद वह इसकी सूचना पीछे से आ रहे अपने साथियों को दे देता था। तब पीछे से इनके अन्य दो साथी मोटर साइकिल से आकर फोन झपट कर फरार हो जाते थे। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास है। अभियुक्त अमन उर्फ ढक्कन पर धारा 392/411 आईपीसी, धारा 3/25 आयुध अधिनियम तथा धारा 3/4/25 आयुुध अधिनियम के तहत, अभियुक्त अजीम पर धारा 392/411 आईपीसी के तहत तथा अभियुक्त अमन उर्फ गैंडी पर धारा 392/411 आईपीसी, धारा 3/25 आयुध अधिनियम और धारा 3/4/25 आयुुध अधिनियम के तहत थाना काशीपुर में केस दर्ज हैं। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा, उपनिरीक्षक नवीन बुधानी, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र परिहार, उपनिरीक्षक संतोष देवरानी, कांस्टेबल प्रेम कनवाल, ईश्वर सिंह, सुरेन्द्र सिंह,  गिरीश मठपाल, महिला कांस्टेबल )चा तिवारी तथा एसपीओ माजिद, साहिल, विक्की व राहुल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *