Aaj Ki Kiran

बाबा दर्शन सिंह कुल्ली वालों की याद में निकला नगर कीर्तन

Spread the love



काशीपुर। संत बाबा दर्शन सिंह कुल्ली वालों की मीठी याद में करीब 14 वर्षों से प्रतिवर्ष मार्च के पहले सप्ताह में निकाला जाने वाला नगर कीर्तन आज 15वें वर्ष में 27 फरवरी को ग्राम अजीतपुर से पतरामपुर जसपुर तक निकाला गया।
बाबा गुरदेव सिंह जी की अगुवाई में यह नगर कीर्तन ग्राम अजीतपुर से तड़के पांच बजे आरंभ होकर मुकुंदपुर व आलूफार्म होते हुए काशीपुर पहुंचा। नगर कीर्तन के आगे-आगे सेवादार पानी का छिड़काव करते चल रहे थे। वहीं पंचप्यारे कार में सवार होकर आगे-आगे चल रहे थे। इसके पीछे पालकी में गुरू गोबिन्द साहिब विराजमान थे। जगह-जगह नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। यहां से नगर कीर्तन सोढी फार्म, कुण्डा चैराहा की ओर प्रस्थान कर गया। कुण्डा चैराहा से गोविंदपुर, जसपुर व बढ़ियोवाला होते हुए नगर कीर्तन पतरामपुर पहुंचेगा। काशीपुर में नगर कीर्तन का स्वागत करने वालों में मेयर ऊषा चैधरी, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख गुरमुख सिंह, गुरूद्वारा सिंघ सभा के अध्यक्ष जगजीत सिंह कोहली, गुरविंदर सिंह चण्डोक, जसपाल सिंह चड्डा, रणजीत सिंह छाबड़ा, जितेन्द्र छाबड़ा, जसवीर सिंह, जगतार सिंह बाजवा, सतविंदर सिंह, जसवीर सिंह कोहली, अरविंदर सिंह आनन्द, हैप्पी सेठी, जगजीत सिंह आनन्द, इन्द्रजीत सिंह, अमरीक सिंह सेठी, गुरविंदर सिंह सेठी, महेन्द्र सिंह चण्डोक, कुलवीर सोढ़ी, देवेन्द्र सिंह, मनोज जग्गा, मोनू चैधरी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *