काशीपुर। देवभूमि व्यापार मंडल शाखा काशीपुर के पदाधिकारियों ने आज एसपी कार्यालय पर पुलिस को सम्मानित किया। ज्ञात रहे कि व्यापारी मनोज अरोरा की इनोवा गाड़ी कुछ दिन पूर्व चोरी हो गई थी जिसकी रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। चोरी गई कार का खुलासा करने पर पुलिस प्रशासन को शाॅल ओढ़ाकर एवं फूल मालाओं से सम्मानित किया। देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को 51 सौ रूपए का चेक भी प्रदान किया। इस दौरान देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारी गुरविंदर सिंह चंडोक, देवभूमि व्यापार मंडल महानगर अध्यक्ष सुनील टंडन, राजीव सेतिया, मीडिया सेंटर अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी, राकेश नरूला, ललित अरोरा, प्रभजोत सिंह आदि तमाम पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
