काशीपुर। मेयर को मिली सूचना के आधार पर नगर निगम की टीम ने सड़क खोदकर किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। मेयर ने अस्थाई-स्थाई अतिक्रमण करने वालों की सूचना निगम को देने की अपील की है। ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके।
एक अज्ञात व्यक्ति ने मेयर उषा चैधरी को बताया कि आवास विकास स्थित जोशी अस्पताल के बाहर अतिक्रमण कर सीवर टैंक और जनरेटर की जगह खोदी जा रही है। इस पर एसएनए यशवीर राठी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी से निर्माणाधीन सीवर टैंक को ध्वस्त कर मिट्टी डालकर बंद कर सार्वजनिक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त किया। साथ ही शेष अस्थाई अतिक्रमण को जल्द हटाने के निर्देश दिये। मेयर उषा चैधरी ने कहा कि नगर के सार्वजनिक मार्गों पर स्थाई-अस्थायी निर्माण, अवरोध लगाकर, सामान रखकर अतिक्रमण करना कानूनी रूप से अवैध है। कहा कि सार्वजनिक मार्गों पर समरसेबल लगाना भी अतिक्रमण है। इस दौरान उन्होंने लोगों से अतिक्रमण न करने की अपील की।
