काशीपुर। पंथ रत्न जत्थेदार बाबा हरबंस सिंह, बाबा बचन सिंह, बाबा सुरेंद्र सिंह कारसेवा दिल्ली वालों के आदेशानुसार खालसा फाउंडेशन पिछले कई सालों से समाजसेवा कर रही है। सेवा निरंतर की कड़ी में फाउंडेशन ने थैलेसीमिया के बच्चों के लिए ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया, जिसका उद्घाटन गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के जत्थेदार बाबा हरि सिंह एवं हेड ग्रन्थी बाबा सूबा सिंह ने किया। एसपी काशीपुर व एसएसआई प्रदीप मिश्रा भी उपस्थित रहे। बाबा लक्खा ने शासन-प्रशासन के अधिकारियों को शाॅल देकर सम्मान किया। खालसा फाउंडशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि खालसा फाउंडेशन मानव सेवा के लिए हमेशा तैयार है। ब्लड डोनेशन कैम्प में 50 लोगों ने रक्तदान किया।
