Aaj Ki Kiran

अपने-अपने क्षेत्रों में अलाव जलाने की व्यवस्था बनाएं अधिशासी अधिकारीः डीएम

Spread the love

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने तहसील त्यूनी, चकराता, कालसी, मसूरी आदि बर्फबारी एवं पालाग्रस्त क्षेत्रों में चिंहित किए गए मार्गों पर मानव संसाधन, जेसीबी चमना नमक आदि व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। आपदा परिचालन केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील चकराता में ऊंचाई वालो क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। सभी मार्ग यातायात हेतु खुले हुए हैं। इसी प्रकार कोटी कनासर से लोखड़ी में 707ए. त्यूनी चकराता मोटर मार्ग किमी. 33 से 62 में बर्फबारी के कारण बंद थे मार्ग पर 03 जेसीबी तथा स्नोकटर के माध्यम से खोल दिया गया है। वर्तमान सभी मार्ग आवागमन हेतु खुले हैं। जिलाधिकारी सोनिका ने जनपद में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व सहित समस्त उप जिलाधिकारियों एवं नगर निगम देहरादून व ऋषिकेश सहित नगर पालिका परिषदों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में अलाव जलाने की व्यवस्था बनाएं। साथ ही जरूरतमंद लोगों को गरम कपडे एवं कंबल वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के विभिन्न स्थानों पर सम्बन्धित अधिकारी तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड़, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. विद्याधर कापड़ी, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत एवं नामित अधिकारियों सहित उप जिलाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को कम्बल एवं गर्म कपड़े वितरति किए गए। जनपद के सहस्त्रधारा रोड, घंटाघर, विकासखण्ड डोईवाला रानीपोखरी क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े एवं कम्बल वितरण किए गए।

85 thoughts on “अपने-अपने क्षेत्रों में अलाव जलाने की व्यवस्था बनाएं अधिशासी अधिकारीः डीएम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *