Aaj Ki Kiran

शव को चिता से उठाकर परिजनों ने की इंसाफ की मांग

Spread the love


पंचकूला । हरि‍याणा में पंचकूला से सनसनीखेज मामला सामने आया है,यहां सेक्टर 20 में अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों ने चिता से युवती के शव को उठा लिया। युवती की 8 महीने पहले शादी हुई थी।युवती ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।युवती की उसके पति के साथ थोड़ी कहासुनी हो गई थी,इसके बाद युवती ने आत्महत्या की थी। तीसरी मंजिल से कूदने के बाद घायल अवस्था में युवती को पंचकूला के सेक्टर 6 के नागरिक अस्पताल ले जाया गया था जहां युवती की गंभीर हालत को देखकर चंडीगढ़ पीजीआई में रेफर कर दिया गया था।चंडीगढ़ पीजीआई में युवती को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
युवती के अंतिम संस्कार के समय परिजनों ने चिता से शव को उठाकर इंसाफ की मांग कर रहे हैं।परिजनों के आरोप हैं कि उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान कर उसकी हत्या की गई है। वहीं, पंचकूला पुलिस के एसीपी विजय नेहरा ने बताया कि मामले में जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई होगी, जो भी दोषी होगा, उस बख्शा नहीं जाएगा।

2 thoughts on “शव को चिता से उठाकर परिजनों ने की इंसाफ की मांग

  1. 888slot không chỉ là một nền tảng giải trí, mà còn là biểu tượng của sự uy tín trong ngành cá cược châu Á. Mọi hoạt động tại đây đều tuân thủ các quy chuẩn quốc tế về tính công bằng. TONY01-06S

  2. 888slot tải cung cấp số hotline hỗ trợ khách hàng 24/7: (+44) 2036085161 hoặc (+44) 7436852791. Tuy nhiên, do chênh lệch múi giờ, bạn nên liên hệ qua các phương thức khác như trò chuyện trực tiếp, email hoặc Zalo để được hỗ trợ nhanh chóng hơn. TONY01-07

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *