प्यार में फंसे दामाद ने चाची सास की चुन्नी से हंसी-हंसी में लगाई फांसी, मौत
-सुखदेव नगर दुरेजा गेस्ट हाउस के मैनेजर ने बताया, युवक ने बुक कराया था कमरा
पानीपत। हरियाणा के पानीपत में एक युवक ने सिटी थाने के पास कमरे में महिला की चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला अवैध संबंधों को बताया जा रहा है। मृतक राजेश ने इस घटना से करीब 3 घंटे पहले ही गेस्ट हाउस में एक महिला के साथ कमरा बुक कराया था। बाद में पता चला कि मृतक गेस्ट हाउस में अपनी चाची सास के साथ आया था। चाची सास को प्यार दिखाने के लिए ही युवक ने हंसी-हंसी में फांसी लगा ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के हॉस्पिटल में भिजवाया। वहीं महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक युवक की पहचान करनाल जिले के रतनगढ़ निवासी 31 वर्षीय राजेश के रूप में हुई है। सिटी थाने के पास सुखदेव नगर स्थित दुरेजा गेस्ट हाउस के मैनेजर छविराम ने बताया कि युवक ने शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 17 मिनट पर यहां कमरा बुक कराया था। उसके साथ उससे करीब 10 साल बड़ी एक महिला भी थी। शाम को 7 बजकर 10 मिनट पर अचानक कमरे से महिला के चीखने की आवाजा आई तो मैनेजर और गेस्ट हाउस का बाकी स्टाफ उस तरफ दौड़ा। वहां महिला ने कमरे का दरवाजा खोला और जैसे ही अंदर नजर गई, वहां उसी की चुन्नी से युवक राजेश फंदे पर झटका हुआ था। फंदे को काटकर उसे नीचे उतारा गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और महिला को हिरासत में ले लिया। मौके से मिले आधार कार्ड के मुताबिक महिला 41 साल की रेनु पानीपत के सब्जी मंडी के पास पठान मोहल्ले की रहने वाली है। जांच में पता चला है कि राजेश का रिश्ते में चाची सास लगती रेणु के साथ चक्कर चल रहा था। इसी के चलते उन्होंने यहां कमरा लिया था। मृतक के साथ गेस्ट हाउस के रूम में मौजूद चाची सास रेनु ने बताया कि राजेश उसे प्यार दिखाने के लिए मरने की बात कर रहा था, सोचा कि मजाक कर रहा था। इसी मजाक के दौरान उसकी जान चली गई। उसे नही पता था कि ऐसा भी हो जाएगा। राजेश ने अपनी सास की चुन्नी से ही फाँसी लगा आत्म हत्या कर ली।

С тех пор как обратились за сопровождением ВЭД, все поставки проходят без проблем и задержек: https://vsoprovozhdenie1.ru/