Aaj Ki Kiran

कार में लगी आग, दो लोगों की जलकर मौत

Spread the love

 
लखनऊ । यमुना एक्सप्रेस वे पर एक स्विफ्ट डिजायर कार ट्रॉली से टकरा गई। जिसके चलते कार में आग लग गई और इस हादसे में दो लोग जिंदा जल गए। कार की आगे की सीट पर बैठे दो लोगों की झुलसकर मौत हो गई। मृतक दिल्ली के रहने वाले थे। पीडि़त नोएडा से आगरा की ओर आ रहे थे। नोएडा से आगरा की ओर आने वाला यातायात कुछ घंटों के लिए बाधित रहा। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर पीडि़तों की पहचान कर ली है। पुलिस ने बताया कि मृतक लाला और सोनू कुमार हैं, दोनों पूर्वी दिल्ली के पश्चिमी करावल नगर के रहने वाले हैं। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

57 thoughts on “कार में लगी आग, दो लोगों की जलकर मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *