नई दिल्ली। टोक्यो पैरालिंपिक में भारत के लिए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का दिन बेहद ऐतिहासिक साबित हुआ। महिला निशानेबाज अवनि लेखरा ने भारत को प्रतियोगिता का पहला स्वर्ण पदक दिला पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वालीं वह भारत की पहली महिला बन गई। वहीं भाला फेंक एथलीट सुमित अंतिल ने नया विश्व रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा किया। भाला फेंक की एक अन्य स्पर्धा में भारत ने दो और पदक जीते, जिनमें दो बार के स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया ने रजत पदक तो सुंदर सिंह गुर्जर ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। चक्का फेंक में योगेश कथूनिया भी रजत पदक जीतने में सफल रहे। जन्माष्टमी पर भारत के हिस्से में पांच पदक आए जिससे पैरालिंपिक में भारत के पदकों की संख्या सात हो गई है।।

Попросила добавить открытку — подписали красиво. Сюрприз удался!
розы томск