फौटो-1 चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए
काशीपुर। दो स्थानों पर हुई लाखों की नकदी व ज्वैलरी चोरी मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
करीब पन्द्रह दिन पूर्व मानपुर स्थित सिंचाई विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर कुंदन सिंह बंगारी के घर में चोरों ने उस वक्त वारदात को अंजाम दिया जब वह अपनी बेटी के घर गये थे। घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर करीब ढाई लाख रूपये की नकदी और 20 हजार रूपये के चांदी के सिक्के ले उड़े थे। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। उधर, पखवाड़े भर पूर्व ही चोर पुराना आवास विकास में किराये के मकान में रहने वाली सुमन के घर के ताले तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी कर ले गये थे। सुमन की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया। आज एसपी अभय सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गठित पुलिस टीम ढेला पुल के पास चेकिंग कर रही थी कि दो संदिग्ध युवक नजर आये। पूछताछ में वह कोई माकूल जबाव नहीं दे सके। उनके कंधे पर टंगे बैग की तलाशी लेने पर तमाम जेवरात, करीब डेढ़ लाख रूपये नकद तथा आला नकब तथा लोहे के दो ब्लेड बरामद हुए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त मौहल्ला फतुलागंज सैफीयान थाना मुरादाबाद तथा बसरउद्दीन उर्फ बसरू पुत्र तसलीम निवासी धोबियान मस्जिद के पास ठाकुरद्वारा मुरादाबाद बताये गये है। शातिर किस्म के दोनों अभियुक्तों ने उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश में चोरी व नकबजनी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस दोनों का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पुलिस टीम में कोतवाली पुलिस के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप मिश्रा, उपनिरीक्षक नवीन बुधानी, मनोज जोशी, कंचन पड़लिया, कपिल कम्बोज, संतोष देवरानी तथा कांस्टेबल प्रेम कनवाल, जगत सिंह, जोगेन्द्र सिंह, दिनेश त्यागी, सुरेन्द्र सिंह व जगदीश फर्त्याल थे।
