काशीपुर। कार की टक्कर से बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
जसपुर थाना क्षेत्र के गांव सन्यासियोंवाला निवासी 35 वर्षीय परमजीत सिंह पुत्र नन्दलाल मुरादाबाद रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। बुधवार रात वह फैक्ट्री से ड्यूटी कर अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में कुंडा थाना क्षेत्र में अज्ञात कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में फैक्ट्री कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक विवाहित था। वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्री तथा एक चार साल का बेटे को रोता बिखलता छोड़ गया है।