काशीपुर। नीलेश आनंद भरणे पुलिस उप महानिरीक्षक कुमांऊ परिक्षेत्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी द्वारा चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन क्रेकडाउन के अंतर्गत वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देशों के अनुसार दिनेश सिंह फर्त्याल, थानाध्यक्ष कुण्डा के नेतृत्व में कुण्डा पुलिस द्वारा वारण्टी जमील अहमद पुत्र हाजी हामिद हुसैन निवासी ग्राम सरबरखेड़ा थाना-कुण्डा जिला ऊधम सिंह नगर एवं विक्रम प्रजापति पुत्र सुमेर निवासी ग्राम टीला थाना-कुण्डा जिला ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में दिनेश सिंह फर्त्याल थानाध्यक्ष कुण्डा, उप निरीक्षक मनोहर चन्द, उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार, कॉ. त्रिलोक सिंह आदि शामिल रहे।