जांजगीर चांपा । छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में दो सगी बहनों के शव मिलने से दहशत मच गई है। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के दादर खार की है। दोनों बहनों की लाश खेत में पड़ी मिली है। सूचना पाकर नवागढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मौजूदा परिस्थितियों को देखकर और प्राप्त तथ्यों के आधार पर दोनों मृत बहनों के पति राधेश्याम कश्यप सहित 5 लोंगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 2 सगी बहनों संतोषी बाई और आपी बाई कश्यप की शादी सेमरा निवास राधेश्याम कश्यप हुई थी। गुरुवार को दोनों बहने खेत जाने के लिए निकली थीं, मगर रात तक घर नहीं लौटीं। जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शरू की, लेकिन दोनों को पता नहीं चल सका। जिसके बाद अगले दिन शुक्रवार की सुबह दोनों सगी बहनों की लाश खेत में फसल के बीच देखी गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों बहनों का पिछले 10 सालों से संपत्ति को लेकर अपने मायके वालों से विवाद चल रहा था। मायके से उन्होंने बंटवारे के रूप में 1-1 एकड़ खेत लिया था और उस पर खेती भी कर रही थीं। इस कारण उनके मायके से दुश्मनी जैसे हालात बने हुए थे।पुलिस मृतक बहनों के पति राधे श्याम कश्यप सहित 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।हालांकी अभी इस मामले में कोई भी खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस शवों के पोस्टमार्टम के बाद खुलासे की बात कर रही है।

Slot tại slot365 apk có tính năng “xem trước vòng bonus” – bạn có thể xem demo cách hoạt động của free spin trước khi kích hoạt thật. TONY03-27O