खनन के खेल में सफेदपोश भी शामिल, संभल तक जुड़े हैं तार
मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़े एक लाख के इनामी जफर से पूछताछ में अहम सुराग हाथ लगे हैं। बताया जा रहा है कि इस खनन के खेल में सफेदपोश भी शामिल हैं। जिसके तार संभल तक जुड़े हैं। उत्तराखंड से आने वाले खनन लदे वाहन मुरादाबाद के अलावा, संभल, अमरोहा, बदायूं समेत अन्य जनपदों तक जाते हैं। पुलिस इन सफेदपोशों पर हाथ डालने से पहले पुख्ता सबूत जुटाने में जुटी है। वर्षों से चल रहे इस खेल का खुलासा 13 सितंबर 2022 की रात तब हुआ जब ठाकुरद्वारा में खनन अधिकारी ने जब उत्तराखंड से आने वाले डंपरों को रोक कर कागजात चेक किए थे। इसके बाद जमकर बवाल हुआ था। खनन अधिकारी और एसडीएम पर हमला कर आरोपी डंपर छुड़ा ले गए थे। इस मामले में पुलिस अब तक 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस की जांच अब तक ठाकुरद्वारा तक ही सीमित थी, लेकिन शनिवार को पुलिस के हत्थे चढ़े जफर से पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ ले गए हैं। इस खनन के खेल में संभल के लोग भी शामिल हैं। अधिकांश लोग ऊंची पहुंच वाले हैं। इसलिए पुलिस हाथ डालने से पहले पुख्ता सबूत जुटाने में लगी है। फरार पचास हजार का इनामी दिलशाद के पकड़े जाने के बाद भी अन्य खुलासे होने की उम्मीद है।

Thanks ffor oes marvelohs posting! I realy enjoye reading it,
youu wwill bee a greaat author. I will mae suree tto bookmarkk yourr bloog
annd wiull eventually come back dwn the road. I wanbt
too enourage you continue ylur great work, have
a ice evening! xnxx