काशीपुर। बाइक पर सवार होकर आये दो बदमाशों ने पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। परी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, और शीघ्र हत्यारों को गिरफ्तार करने की बात कही।
जानकारी के अनुसार ग्राम जुड़का निवासी 64 वर्षीय महल सिंह पुत्र सिंघाड़ा सिंह आज सुबह साढ़े आठ बजे अपने घर पर बैठकर अखबार पढ़ रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात बाइक सवार उनके घर पहुंचे और बाइक खड़ी कर घर में घुस गये। भीतर घुसकर उन्होंने महल सिंह को गोली मारी और फरार हो गए। गोली लगने के बाद महल सिंह बदमाशों की तरफ दौड़े लेकिन नीचे गिर गये। उन्हें अस्पताल लाया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बदमाश बाइक पर आते हुये दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये और घटना को लेकर पूछताछ की। महल सिंह एकता स्टोन क्रेशर के मालिक थे तथा पूर्व में प्रधान रह चुके हैं।

Вывод из запоя в клинике и на дому в Сочи: лечение алкоголизма, капельница, детоксикация, помощь нарколога круглосуточно, анонимно и безопасно.
Получить дополнительную информацию – нарколог на дом вывод из запоя сочи