अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा ( मुरादाबाद ) नगर कोतवाली में तैनात और दुष्कर्म के मामले में निलंबित सिपाही व्यापारी के अपहरण में अपने अन्य साथियों के साथ जनपद बिजनोर पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।
बताते चलें कि जनपद बिजनौर के थाना शेरकोट निवासी एक बज ब्रुश कारोबारी यशवीर सिंह का कार चालक सहित एक महिला की मदद से बीते शुक्रवार को अपहरण कर लिया गया था अपहरणकर्ताओं ने व्यापारी के परिजनों से उसे छोड़ने के बदले दस लाख रुपये फिरौती की रकम मांगी गई थी I साथ ही चेतावनी दी कि यदि कोई भी सूचना पुलिस को दी तो इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा | परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना जनपद बिजनौर के आलाकमान अधिकारियों को दी जिसपर पुलिस द्वारा बताई गई योजना के तहत अपहरणकर्ताओं को उनके बताए स्थान पर फिरौती की रकम पहुंचाने का वादा किया गया Iइसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सर्विलांस के जरिए अपनी गोपनीय कार्यप्रणाली के साथ लगा था इसी दौरान व्यापारी के अपहरण करता फिरौती की रकम वसूलने जाते समय
बदमाशो को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया है। पकड़े गए बदमाश दानवीर चोहान व पंकज ने अपने को उत्तराखंड के काशीपुर निवासी बताया | दीपक जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर तथा सुनील खतौली का रहने वाला है।
बताते चलें कि आरोपी दीपक उत्तरप्रदेश पुलिस में सिपाही था और वह ठाकुरद्वारा कोतवाली में तैनात था जंहा से दुष्कर्म के मामले में सिपाही दीपक को निलंबित कर दिया गया था।तब से वह निलंबित चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रुश कारोबारी अपने चालक के साथ शुक्रवार को काशीपुर जा रहा था इस दौरान एक महिला ने रास्ते में उनसे काशीपुर जाने के लिए लिफ्ट ली और काशीपुर के पास पुलिस की वर्दी पहने कार सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया । बदमाशो ने ये कहते हुए महिला, व्यापारी व उसके चालक को अपनी कार में बैठा लिया था कि महिला अपने पति का मर्डर कर के आई है।
इसके बाद वह महिला गायब हो गई थी और बदमाशो ने व्यापारी से दस लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। बदमाशो ने व्यापारी के ए टी एम से 22 हज़ार रुपये भी निकलवाए थे और शनिवार को व्यापारी के चालक को छोड़ दिया था।

Очень удобно, что специалисты берут на себя контроль всех процедур по импорту – https://vsoprovozhdenie.ru/