Aaj Ki Kiran

गैंगस्टर एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार

Spread the love



काशीपुर। चैन स्नैचिंग व लूट कांड की घटनाओं में शामिल गैंगस्टर एक्ट के फरार आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के फरार अभियुक्त बाजपुर के नगदपुरी, पहाड़पुर ;बरहैनीद्ध निवासी प्रभजोत सिंह उर्फ बॉबी पुत्र सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ चैन स्नैचिंग व लूट की घटनाओं में शामिल होने के चलते गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि बाजपुर निवासी प्रभजोत पर लूट व चैन स्नैचिंग के लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। जिसके चलते उसके खिलाफ 2/3 गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *