Aaj Ki Kiran

बहू से झगड़ रहा ससुर तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार

Spread the love


काशीपुर। लड़ाई झगड़े की सूचना पर मौके पर पहंुची पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी का आर्म्स एक्ट में चालान किया है।
आईटीआई थाना पुलिस को सूचना मिली की ग्राम जसपुरखुर्द निवासी मौ. नवी हसन व उनकी पुत्र बधू सायमा परवीन आपस में झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहंुची तो मौ. नवी हसन व उसकी पुत्रबधू सायमा परवीन झगड़ रहे थे। इस दौरान सायमा परवीन ने बताया गया कि उसके ससुर नवी हसन के पास काले रंग के बैग में तमंचा व कारतूस है। पुलिस ने जब बैग की तलाशी ली तो उसमें एक 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मौ. नवी का आर्म्स एक्ट में चालान कर न्यायालय में पेश किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *